साधारण चीज नहीं है मुलेठी, इससे सेहत को मिलते हैं ये ढेर सारे फायदे

साधारण चीज नहीं है मुलेठी,  इससे सेहत को मिलते हैं ये ढेर सारे फायदे

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई ऐसी चीजें होती हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी महत्वपुर्ण होती हैं। उन्हीं में से एक मुलेठी है, जिसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए तो इसका इस्तेमाल भारतीय आयुर्वेद के साथ-साथ चीनी दवाओं में भी किया जाता है। इसमें विटामिन-ए और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन सब के अलावा कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, सिलिकॉन और जिंक जैसे खनिजों का भी अच्छा स्रोत है। आइए जानते हैं मुलेठी के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में-

पढ़ें- आलू को फ्रिज में रख सकते हैं या नहीं? जान लीजिए इसके गंभीर नतीजे

  • थकान या कमजोरी में मुलेठी का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है या कमजोरी होती है तो आपको मुलेठी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप दो ग्राम मुलेठी पाउडर के साथ एक चम्मच घी और एक चम्मच शहद को गर्म दूध में मिलाकर पिएं। इसका फायदा आपको जल्द ही नजर आने लगेगा।
  • मुलेठी के गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार लाने का काम करते हैं। आप मुलेठी पाउडर के साथ शहद और घी का मिश्रण बनाकर उसका सेवन करें तो काफी फायदा मिलेगा।
  • मुलेठी का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे- सीने में जलन, पेट में अल्सर, पेट के अस्तर की सूजन आदि में भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच मुलेठी पाउडर डालें और उसे 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। फिर उसे छान लें और उसका सेवन करें। हफ्ते में दो से तीन बार इस मिश्रण का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। 
  • मुलेठी वजन घटाने से लेकर मोटापे को भी कम करने में मददगार होता है। साल 2009 में मोटापा अनुसंधान और नैदानिक अभ्यास जर्नल में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक, मुलेठी का तेल अधिक वजन वाले लोगों में शरीर और आंत के वसा को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में रोज मूली खाने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ कई रोगों से बचेंगे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।